खराब पड़ी 108 एंबुलेंस, दो घंटे तक तड़पती रही कैंसर पीड़िता

सीएचसी परिसर में दो एंबुलेंस मामूली खराबी के कारण बेकार

सीएचसी परिसर में दो एंबुलेंस मामूली खराबी के कारण बेकार

प्रतिनिधि, चंदवा स्थानीय गरीबों और जरूरतमंदों को इन दिनों 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. हालत यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में दो एंबुलेंस मामूली खराबी के कारण खड़ी है. रविवार को कैंसर पीड़िता एक महिला मरीज को एंबुलेंस के अभाव में दो घंटे बाद बमुश्किल रिम्स पहुंचाया जा सका. भुइयांटोली निवासी रीता देवी (पति स्व. टेपा भुइयां) का करीब पखवाड़े पूर्व रिम्स में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था. रविवार सुबह अचानक रक्तस्त्राव शुरू हुआ, तो परिजन निजी वाहन से उन्हें सीएचसी लाये. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से परेशानी बढ़ गयी. सीएचसी परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस (जेएच01सीएच-3105) व (जेएच01एफएल-4707) खराब पड़ी थीं. सूचना पर विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे पहुंचे और 108 पर कॉल कर सहायता मांगी. करीब दो घंटे बाद लातेहार से एंबुलेंस आयी, तब जाकर मरीज को रिम्स भेजा जा सका. विजय दुबे ने कहा कि जिले में 108 एंबुलेंस की व्यवस्था खस्ताहाल है. अगर सीएचसी परिसर की दोनों गाड़ियां ठीक कर दी जातीं, तो गरीबों को समय पर राहत मिलती. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा ने स्वीकार किया कि दोनों एंबुलेंस खराब पड़ी हैं. उन्होंने कहा कि इसका रखरखाव दूसरी एजेंसी के जिम्मे है. वर्तमान में परिसर की एक अन्य एंबुलेंस में तेल का खर्च मरीजों को वहन करना पड़ता है, जिससे गरीबों को दिक्कत होती है. 108 एंबुलेंस संचालन देख रहे शशि कुमार ने बताया कि एक वाहन बैटरी व दूसरा टायर की कमी के कारण बंद है। जन्माष्टमी व रविवार की छुट्टी की वजह से मरम्मत नहीं हो सकी, लेकिन सोमवार तक दोनों एंबुलेंस चालू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >