भ्रष्टाचार में डूबी है मोदी सरकार: शाहदेव

कांग्रेस ने किया मोदी व अमित शाह का पुतला दहन लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लातेहार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. इस मौके जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है. उन्होंने कहा कि […]

कांग्रेस ने किया मोदी व अमित शाह का पुतला दहन

लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लातेहार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. इस मौके जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी ने दो वर्षों में 80 हजार करोड़ रुपये का धन गलत तरीके से कमाया है. एक तरफ नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का झूठा आश्वासन दे कर सत्ता में काबिज हुई तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुत्र भ्रष्टाचार में लिप्त है.

मुनेश्वर उरांव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नीचे स्तर तक भ्रष्टाचार फैल गया है. इनकी जांच करायी जाये तो कई मामले उजागर सामने आयेंगे. कांग्रेस के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर लातेहार में कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया.

इस मौके पर वरीय कांग्रेसी रामयश पाठक, लोकनाथ सिंह, पंकज तिवारी,विश्वनाथ प्रसाद ,राम शर्मा, गोपाल चंद्र चंद्रवंशी ,असगर खान, महेंद्र गंझू, रंजीत कुमार, शंभू यादव, नंद किशोर यादव, उमाशंकर राम, सरताज खान, हैदर अली, मोहम्मद रफीक मोहम्मद अलाउद्दीन, विनय कुमार सिंह, सागर प्रजापति ,बालेश्वर उराव, कुशेश्वर यादव, जियाउद्दीन, गणेश्वर सिंह, सत्यनारायण सिंह, वीरेंद्र राम,बलजीत गंझू, रामविलास गंझू ,पिंटू यादव, राज किशोर सिंह व राधा यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >