कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में इंडिया नाउ एंड नेक्स्ट विकसित भारत 2047 विषय पर पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, मुख्य परिचालन पदाधिकारी तनिष्क सेठ, प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.
इसके पश्चात सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा को महाविद्यालय के मुख्य परिचालन पदाधिकारी तनिष्क सेठ द्वारा पौधा, अध्यक्ष मनीष कपसिमे द्वारा अंगवस्त्र तथा सचिव अविनाश कुमार सेठ द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अम्बरीज सरकार एवं मानसी चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को मंत्रमुग्ध किया.
इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं सदस्यों का अभिवादन किया. पॉडकास्ट संवाद में महाविद्यालय के प्रशिक्षु समीना परवीन एवं आयुष कुमार ने कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा से शिक्षा, समाज, प्रशासन, विधि-व्यवस्था, युवा वर्ग की वर्तमान स्थिति तथा विकसित भारत 2047@ के निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछा गया जिसमें कुलपति ने प्रशिक्षुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल, तथ्यपरक एवं समसामयिक संदर्भों से संबद्ध उत्तर प्रस्तुत किया.
उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी विकसित भारत 2047 की प्रमुख आधारशिला है. उन्होंने युवाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा सकारात्मक सामाजिक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि “हम समाज से हैं और समाज हमसे है.
इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है. पॉडकास्ट सत्र के उपरांत प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया.
मौके पर बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, कैम्ब्रिज शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहायक प्राध्यापक, शिक्षक एवं प्रशिक्षु, महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2025–27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार, ओंकार कुमार आदि मौजूद थे.
संचालन सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने किया.
