कोडरमा में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

कोडरमा में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' राष्ट्रीय संकल्प अभियान आयोजित हुआ. युवाओं ने नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया.

कोडरमा. मेरा युवा भारत, कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, पथलडीहा में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना और नशामुक्ति के संदेश को जन-आंदोलन का रूप देना था.

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई. मंच संचालन पूर्व एनवाईवी विकास कुमार यादव ने किया. केंद्र के एपीएस नैयर प्रवेज ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. युवाओं को नशे से दूर रहकर सामाजिक बदलाव का सूत्रधार बनना चाहिए.

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने कहा कि माय भारत नशामुक्त भारत का संदेश युवाओं तक पहुंचाने का प्रभावी मंच है. उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी नशे की लत से बाहर आने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

विद्यालय के निदेशक कपिलदेव सिंह ने कहा कि युवा देश की धरोहर हैं. इसलिए उन्हें हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए. पूर्व एनवाईवी जितेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की शपथ दिलायी.

ऑनलाइन क्विज के लिए कराया पंजीयन

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को माय भारत पोर्टल पर 30 सितंबर तक चलने वाले ‘यंग लीडर्स विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. इच्छुक युवाओं का पंजीयन भी कराया गया.

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन को सफल बनाने में सोनू कुमार, माय भारत युवा स्वयंसेवक रोहित कुमार, विशाल सिंह, सचिन राणा और सदानंद रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >