कोडरमा में वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने किया रेफर

चंदवारा के उरवां बाबा होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

चंदवारा : कोडरमा जिले के चंदवारा में रविवार की रात करीब 8 बजे उरवां बाबा होटल के आगे घुमावदार मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान उरवां मोड़ निवासी धीरज कुमार, पिता राजेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि धीरज कुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान उरवां बाबा होटल के पास घुमावदार मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को डॉक्टरों ने किया सदर अस्पताल रेफर

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया. बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह बेहोश है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: जमीन के बदले नौकरी की मांग पर सयाल डी कोलियरी में चक्का जाम, तीसरे दिन भी उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग ठप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >