सबकी बिगड़ी तू बनाये, मेरी कौन बनायें...

नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के द्वारा भजनों का कार्यक्रम नंदी बाबा चौक रामा स्टोर गली स्थित कृष्ण कांत सिंह रामानुज सिंह के निवास स्थान पर आयोजित किया गया.

18कोडपी9 कीर्तन में शामिल श्रद्धालु भक्त. प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के द्वारा भजनों का कार्यक्रम नंदी बाबा चौक रामा स्टोर गली स्थित कृष्ण कांत सिंह रामानुज सिंह के निवास स्थान पर आयोजित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी, देवता का दरबार सजाया गया. सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व अष्टक का पाठ किया गया, इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरु हुआ. विजय सिंह ने गणेश वंदना पधारो म्हारा अंगना………,गायक राजेश मिश्रा ने सबकी बिगड़ी तू बनाए मेरी कौन बनाएं…………, सुशील सिन्हा ने काहे गईल कान्हा हो बृजवा के तेज के …….. विशाल सिंह ने मेरी आप की कृपा से सब काम हो रहा है करते हो बजरंगी नाम मेरा हो रहा है…………… विनोद चौरसिया ने ओ पालनहारे …… विजय पाण्डेय ने मेरी रक्षा करो बजरंग बली भजनों की प्रस्तुति दी. श्रद्धालु जन भक्ति के सागर गोता लगाते रहे. पूजा अर्चना विजय पांडेय ने कराई. संचालन गौतम पांडेय ने किया. मौके पर अध्यक्ष नवीन सिन्हा, कोषाध्यक्ष बबलू पांडेय, मनोहर पांडेय, रामकृपाल कंठ, पीयूष कुमार सिंह, चन्द्रशेखर जोशी, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, विमल मोदी, विकाश थापा, आशुतोष भदानी, विनय, अरविंद चौधरी, सचिन लोहानी, अमित सुरेलिया ,राजेश वर्मा, विकास अग्रवाल, ज्योति पहाड़ी, बंटी शर्मा, सुनीता छाबड़ा, नीलम देवी, पूनम देवी, नीलू भदानी, कुमकुम भदानी, अंकिता भदानी, मुन्ना भदानी, विनोद चौरसिया, मनोज सेठ, राजेन्द्र वर्मा, अजय सिंह, राकेश कपसिमे, नितिन मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >