महिला क्रिकेट टीम देवघर रवाना

टीम मैनेजर ओमप्रकाश और राजु रंजन सिन्हा तथा कप्तान सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम रवाना हुई है.

कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोडरमा की टीम देवघर के लिए रवाना हो गयी. टीम मैनेजर ओमप्रकाश और राजु रंजन सिन्हा तथा कप्तान सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम रवाना हुई है. कोडरमा की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को देवघर से, 24 मार्च को गिरिडीह से और 25 मार्च को पाकुड़ से खेलेगी. उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट झारखंड के चार जिला चाईबासा, हजारीबाग, देवघर और जमशेदपुर में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मार्च को चाईबासा में खेला जायेगा. यह जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दी.

पीड़ित परिवार से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल

जयनगर. आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कटिया पहुंचा और स्व विजय यादव के परिजनों से मुलाकात की. जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने विजय यादव की मौत पर दुख जताया. कहा कि इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी. प्रतिनिधि मंडल में श्री यादव के अलावा जोनल को-ऑर्डिनेटर दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, रामवृक्ष यादव, गिरिडीह जिला के सोशल मीडिया प्रभारी के लाल यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >