मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेत कर हत्या

कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में गुरुवार को हुई घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. 30 वर्षीय नेहा राज (पत्नी शंभू राणा) की गला रेतकर हत्या कर दी गयी

घटना के वक्त डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर पर थी नेहा राज

महिला की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

कोडरमा. कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में गुरुवार को हुई घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. 30 वर्षीय नेहा राज (पत्नी शंभू राणा) की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना के समय नेहा अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर पर अकेली थीं. उनका छह वर्षीय पुत्र जब स्कूल से लौटा तो उसने मां को खून से लथपथ देखा और चीखते हुए बाहर भागा. पड़ोसियों ने तुरंत पति शंभू राणा को सूचना दी और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. अभी तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे रखा गया था और पास ही उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची बैठी मिली.

नेहा अपने पति के साथ कॉपी फैक्ट्री चलाती थीं

नेहा अपने पति के साथ कॉपी फैक्ट्री चलाती थीं. उन्होंने कुछ वर्ष पहले बेकोबार निवासी शंभू राणा से अंतरजातीय विवाह किया था. इस विवाह को नेहा के मायके वालों ने स्वीकार नहीं किया था और उन्हें इस पर आपत्ति थी. नेहा के दो बच्चे हैं—एक छह वर्षीय पुत्र और डेढ़ वर्षीय पुत्री. घटना के समय शंभू फैक्ट्री से चौपारण कॉपी पहुंचाने गया था और रास्ते में उसे मोबाइल पर सूचना मिली.

नेहा का मायका झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड पर है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अब इस हत्या के पीछे के कारणों और संभावित संलिप्तता की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >