10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ़

कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ़ शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से आये लगभग 650 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रख्यात व्यवसायी उदय सोनी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोडरमा के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के डॉ. भूपेंद्र कुमार तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के व्याख्याता मनोज यादव उपस्थित थे़ मुख्य अतिथि रमेश हर्षधर ने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, राष्ट्रसेवा एवं नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बताया. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया. एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार सेना मेडल ने सभी अतिथियों को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया़ सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने नागपुरी, राजस्थानी तथा बिहार-झारखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किये. कार्यक्रम की सफलता में सूबेदार मेजर जी. चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा सहित बटालियन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >