कोडरमा. नगर पंचायत कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस ने सामुदायिक भवन सुंदर नगर में मनरेगा बचाव संवाद व बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू सिंह ने की़ कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए सभी बीएलए को प्रशिक्षण दिया गया़ जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र की सरकार विफल है़ नीट पेपर लीक का मामला युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है़ विदेश नीति पर श्री रजक ने कहा कि एक तरफ मोदी देशवासियों को निजी वाहन त्यागने और तेल बचाने की नसीहतें दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रूस हमें कम कीमत पर तेल और गैस देने को तैयार है फिर भी सरकार उसे लेना नहीं चाहती़ राजू सिंह ने कहा कि कोडरमा में कांग्रेस का संगठन और भी मजबूत बन कर उभरेगा. मौके पर सीता प्रसाद, राम लखन यादव, धर्मेंद्र राम, राजेश सिंह, असगर अली, वसीम खान, एसएन यादव, डॉक्टर जितेंद्र, बबलू तिवारी, आशा देवी, बसंती एक्का व अन्य मौजूद थे़ धन्यवाद ज्ञापन आशा देवी ने किया़
कांग्रेस ने किया मनरेगा बचाओ जन संवाद
नगर पंचायत कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस ने सामुदायिक भवन सुंदर नगर में मनरेगा बचाव संवाद व बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़
