पंचखेरो जलाशय के नहर से वृद्ध का शव बरामद

थाना क्षेत्र के पंचखेरो जलाशय के नहर से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है़

प्रतिनिधि

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के पंचखेरो जलाशय के नहर से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है़ मृतक की पहचान गोरहंद रोड निवासी लक्ष्मण यादव उर्फ़ भोला यादव (65 वर्ष) के रूप में की गयी है़ मृतक का जहां शव बरामद हुआ है वहां से उसके घर की दूरी महज दो सौ मीटर है़ जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव मंगलवार की शाम से लापता था़ घर वाले दो दिन से उसे ढूंढ़ने मे लगे थे़, लेकिन कुछ पता नहींं चल पाया था़ गुरुवार की दोपहर कुछ ग्रामीण जब नहर की तरफ गये तो वहां पानी के अंदर शव को देखा़ नहर में शव मिलने की जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी़ इस दौरान मृतक के घर के लोग भी वहां पहुंचे और शव की पहचान कर ली़ परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला़ फिर परिजन मृतक के शव को अपने घर ले गए़ वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मरकच्चो पुलिस मृतक के घर पहुंची तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >