सड़क हादसे में महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कोडरमा के जयनगर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पिंकी देवी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.

जयनगर (कोडरमा): थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान पिपचो निवासी अभिमन्यु राणा की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है. वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं.

जानकारी के अनुसार पिंकी देवी सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान कोडरमा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक (जेएच 11 एयू-8084) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

दुर्घटना में शामिल बाइक चालक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के मोहगाई निवासी कासिम अंसारी (पिता मनीर अंसारी) के रूप में हुई है. बताया गया कि मृतका के पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >