जयनगर. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव का बाघमारा चौक जयनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. स्वागत के बाद श्री यादव रूपायडीह पंचायत अंतर्गत मधवाटांड़ स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. वहीं आरती में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जानकी महतो के पुत्र शंभू यादव के आवास पर प्रसाद ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों और आदर्शों का पालन करना चाहिये. मौके पर राजकुमार नायक, भोला यादव, शंभू यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
