जयनगर. रघुनियाडीह में आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वासिफ यूनाइटेड और आसिफ ट्रैवल्स के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में वासिफ यूनाइटेड ने चार विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है. विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को नशामुक्त और सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का सशक्त माध्यम है. अंत में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया किशोर साव, अरमान खान, कौशर खान, इरफान अंसारी, इम्तियाज अंसारी, इम्तियाज खान, इमरान, तबरेज, बीरेंद्र, सगीर,सद्दाम अंसारी सहित दर्जनों मौजूद थे. संचालन इरशाद आलम ने किया.
क्रिकेट टूर्नामेंट में वासिफ यूनाइटेड बनी चैंपियन
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वासिफ यूनाइटेड और आसिफ ट्रैवल्स के बीच खेला गया.
