मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक, 91.12% काम लगभग पूरा

कोडरमा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक हुई। जिले में 91.12 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अंतिम सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

कोडरमा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक की. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी, गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन तथा अब तक की प्रगति से अवगत कराया गया.

बैठक में बताया गया कि जिले के कुल 3,98,462 मतदाताओं में से 3,98,321 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किये जा चुके हैं. इनमें से 3,31,416 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है़ जिले में डिजिटाइजेशन की प्रगति 83.17 प्रतिशत तथा डिजिटाइज्ड एवं यूईएफ को मिलाकर कुल प्रगति 91.12 प्रतिशत दर्ज की गयी है़

आज होगी महत्वपूर्ण बैठकपदाधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्रों में गणना प्रपत्र वापस जमा कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की.

उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा शेष प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है़ बैठक में जानकारी दी गयी कि 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक होगी.

राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर से नियुक्त बीएलए-2 को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें. बैठक के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि एक मतदाता का नाम किसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के केवल एक मतदान केंद्र की मतदाता सूची में ही दर्ज होना चाहिए़

अंतिम सूची सात अक्तूबर को प्रकाशित होगीनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026, दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन की अवधि 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तथा अंतिम मतदाता सूची सात अक्तूबर 2026 को प्रकाशित की जायेगी.

बैठक में अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी व अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >