डोमचांच पावर हाउस में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, महाप्रसाद का हुआ वितरण

डोमचांच पावर हाउस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई. इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें अधिकारियों ने भी भाग लिया.

डोमचांच (कोडरमा). पावर हाउस में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाई गई. इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पूजा के बाद उपस्थित लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

पूजा कार्यक्रम में एसडीओ प्रशांत कुमार सिंह और जेई हरिकृष्ण केसरवाणी विशेष रूप से मौजूद रहे. पूजा के दौरान पूरे पावर हाउस परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. कर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर एसडीओ प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और कर्म के प्रतीक हैं. उनकी पूजा से कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है. उन्होंने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं.

तकनीकी संसाधनों के प्रति सम्मान

जेई हरिकृष्ण केसरवाणी ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से हम अपने कार्यस्थल और तकनीकी संसाधनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं. उन्होंने सभी कर्मियों और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजन को सफल बनाने में रामप्रवेश कुमार, चेतलाल महतो, पोखन कुम्हार, अनिल यादव, अनुज कुमार, सुरेश साव, उज्जवल सिन्हा, विकास सिन्हा, विजय मेहता, मनोज राम, अजीत कुमार साव, सनोज कुमार साव, गोविंद दास, रामकिशोर यादव, दीपक साव, सुरेंद्र मेहता, अशोक कुमार पांडेय, उपेंद्र सिन्हा, कमल किशोर केडिया, जर्रार खान सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार, डोमचांच से प्रभात खबर से 22 वर्षों से जुड़े हैं. इससे पहले बतौर फोटोग्राफर काम करते थे, इनकी कई बेहतरीन तस्वीरें अखबार में प्रकाशित हो चुकी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >