शिव मंदिर में विहिप मातृशक्ति ने मनाया रामोत्सव

नगर पालक सह जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला.

झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद तिलैया नगर इकाई की मातृशक्ति द्वारा गांधी स्कूल रोड कुशवाहा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में नगर रामोत्सव मनाया गया. मौके पर नगर पालक सह जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला. कहा कि हम सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों का पालन करना है. श्री सिन्हा ने कहा कि चार अप्रैल को होने वाले ऐतिहासिक रामोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर क्षेत्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बीरेंद्र विमल सिन्हा का उदबोधन सुनें. मौके पर मातृशक्ति संयोजिका प्रभा देवी, जिला सेवा प्रमुख पप्पू वर्णवाल, बबीता देवी, कल्याणी दास, अनिता देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, कंचन देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, कंचन देवी, सुनंदा देवी, संगीता देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे. संचालन प्रेमलता देवी ने किया.

भोंडो में सरकारी भूमि पर प्रशासन ने लगाया सूचना बोर्ड

चंदवारा. प्रखंड के भोंडो गांव में सरकारी जमीन को सुरक्षित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल की है. राजस्व कर्मी दिवाकर कुमार ने बताया कि ग्राम विकास समिति के विशेष अनुरोध पर अंचलाधिकारी की देखरेख में गैरमजरुआ जमीन को आधिकारिक रूप से चिह्नित किया गया. अंचल कार्यालय की टीम ने भोंडो मौजा के खाता संख्या 52 प्लॉट संख्या 147, 711 व 168 पर सूचना बोर्ड स्थापित किया है. चिह्नित भूमि पूर्णतः सरकारी है. उक्त सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण या किसी प्रकार के निर्माण पर पूर्णतः रोक लगायी गयी है. मौके पर अंचल टीम, पुलिस बल, भोंडो ग्राम विकास समिति के बासुदेव साव, मनोज शर्मा, सुखदेव साव, लालदेव साव, शत्रुघ्न साव, सुरेश साव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >