सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद बनीं पहली गर्ल कैडेट

गणतंत्र दिवस परेड- 2026 के लिए झारखंड के 38 कैडेट्स चयनित

गणतंत्र दिवस परेड- 2026 के लिए झारखंड के 38 कैडेट्स चयनित कोडरमा. गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए झारखंड से इस बार कुल 38 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है. राज्य की विभिन्न बटालियनों के ये कैडेट्स पटना में आयोजित होने वाले चयन एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए, जिनमें कई कैडेट्स कोडरमा स्टेशन से भी प्रस्थान करते दिखाई दिये. रांची ग्रुप से 26 तथा हजारीबाग ग्रुप से 12 कैडेट कुल 38 कैडेट्स नयी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त करेंगे. इसी बीच जिले के लिए गौरव का विषय है कि सैनिक स्कूल तिलैया की कैडेट वैष्णवी आनंद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरडीसी–2026 में अपना स्थान सुरक्षित कर इतिहास रच दिया है. वैष्णवी सैनिक स्कूल तिलैया की पहली गर्ल कैडेट बनी हैं, जिन्हें एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है. चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में उनकी प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ निष्ठा ने निर्णायकों को प्रभावित किया. कोडरमा जिले से इस बार चयनित कैडेट्स में रौशन कुमार, अमर साव, अर्जित कुमार, आलोक कुमार, काजल कुमारी के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने बटालियन कैंपों में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई. इनके साथ गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर कुसुम कुमारी और ब्वॉयज कैडेट इंस्ट्रक्टर कृष्णा भी मार्गदर्शन के लिए मौजूद थे. वैष्णवी आनंद का चयन सैनिक स्कूल तिलैया के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया. वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य, प्रशिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया. कोडरमा स्टेशन पर कैडेट्स को शुभकामनाएं देने पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी पहुंची. उन्होंने कहा कि झारखंड के कैडेट्स लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और वैष्णवी की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक उदाहरण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >