दर्शील के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री

परिजनों से विस्तृत जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया

चंदवारा. प्रखंड के चंदवारा निवासी मनोहर वर्णवाल के 26 वर्षीय पुत्र दर्शील वर्णवाल की गुमशुदगी मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों से विस्तृत जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. दर्शील की मां ने कहा कि लगभग 45 दिन के बाद भी पुलिस शिथिल है, उसके घर से जाने के बाद से फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका. उल्लेखनीय है कि उक्त युवक 19 नवंबर से लापता है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल समाज के जिलाध्यक्ष अजय मोदी, छोटेलाल मोदी, विनोद बर्णवाल, मुन्ना वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे.

उपयोगिता प्रमाण पत्र न देने पर कार्रवाई की चेतावनी

कोडरमा. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विभिन्न संरचनाओं के निर्माण को लेकर जिले के सभी मुखिया को अग्रिम राशि दी गयी थी. इसके बाद संरचनाओं का निर्माण करा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कर राशि का समायोजन किया जाना था. इसी मामले को लेकर शनिवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गयी. बैठक में जिले के वैसे मुखिया, जिनके पास अधिक राशि लंबित है, उन्हें डीसी ने निर्देश दिया कि 13-15 जनवरी 2026 तक शत प्रतिशत राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला में जमा करना सुनिश्चित करें. निर्धारित अवधि तक समायोजन नहीं होने पर संबंधित मुखिया पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश कार्यपालक अभियंता को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >