केंद्रीय मंत्री ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन

देवीपुर पंचायत के डोंगोडीह स्थित साहू भवन में कार्यक्रम

आयोजन. देवीपुर पंचायत के डोंगोडीह स्थित साहू भवन में कार्यक्रम मरकच्चो. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को प्रखंड में सांसद मद से निर्मित डेढ़ दर्जन योजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही सांसद मद की 14 योजनाओं की आधारशिला भी रखी. इस दौरान देवीपुर पंचायत के डोंगोडीह स्थित साहू भवन में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज एक करोड़ दो लाख की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है. क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर विपक्ष लोगों के बीच गलतफहमी फैला रहा है. इस योजना में 125 दिन की गारंटी है. साथ ही योजना के कई फायदे भी हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. समाजसेवी बसंत साव व पंचायत की मुखिया समेत अन्य लोगों ने गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस का नावाडीह में ठहराव की मांग की. इस पर मंत्री ने कहा कि इसे लेकर वे बहुत जल्द रेल मंत्री से बात करेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की. संचालन पवन सिंह ने किया. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, महामंत्री विजय यादव, बीरु मेहता, कैलाश यादव, सावित्री देवी, मंडल अध्यक्ष शंभु सिंह, सुनील यादव, वेदु साव, रंजीत कुमार सिंह, बसंत साव, रवींद्र पांडेय, किशोर यादव, सहदेव यादव, रामचंद्र यादव, रामलाल यादव, मुखलाल कुशवाहा, महाराज सिंह, सकलदेव सिंह, बालो यादव, विजय यादव, श्रीकांत यादव, विकास यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >