साइकिल यात्रा कर हरिद्वार से तिलैया पहुंचे दो युवा

झुमरी तिलैया पहुंचने पर हुआ स्वागत

: झुमरी तिलैया में हुआ स्वागत झुमरीतिलैया. गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के साथ हरिद्वार, उत्तराखंड से साइकिल यात्रा पर निकले नितिन कैथोल एवं संजय कुमार झुमरी तिलैया पहुंचे. यहां लोगों ने उनका स्वागत किया. युवकों ने बताया कि वे 18 अगस्त 2025 को हरिद्वार से 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम दर्शन की भावना के साथ निकले हैं. देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के बाद गिरिडीह, कोडरमा, बरही और चौपारण होते हुए वे झुमरी तिलैया पहुंचे हैं. यहां से वे वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे. नितिन और संजय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति नवयुवकों को जागरूक करना, उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए जनचेतना फैलाना है. उन्होंने बताया कि साइकिल से यात्रा करने का एक प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश देना भी है. दोनों युवक प्रतिदिन 100 से 120 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं. चार माह की इस यात्रा में कुल 25 हजार किलोमीटर भ्रमण का लक्ष्य है, जिसमें अब तक लगभग 13 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है. हरिद्वार से निकलने के बाद वे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओड़िशा का भ्रमण कर चुके हैं. झारखंड के बाद वे बिहार होते हुए पुनः उत्तर प्रदेश की ओर प्रस्थान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >