समाजसेवी जागेश्वर चौधरी को दी श्रद्धांजलि

उनके निधन से समाज ने अपना एक अभिभावक खो दिया है.

जयनगर. सेवानिवृत्त रेलवे लोको पायलट परसाबाद निवासी जागेश्वर चौधरी के श्राद्ध कार्यक्रम में जिप सदस्य केदारनाथ यादव शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समाजसेवा का काम किया. उनके निधन से समाज ने अपना एक अभिभावक खो दिया है. मौके पर पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय राणा, मंडल महामंत्री महेश रजक, पंचायत समिति प्रतिनिधि केडी यादव, पूर्व मुखिया लखपत यादव, युवा अध्यक्ष विजय यादव, दीपक सिंह, विपुल सिंह, सुबोध भदानी, बबन सिंह, विजय यादव, दिलीप यादव, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, मनोज चौधरी, इंद्र नारायण सिंह, बीएसवी के प्रिंसिपल सुनील सिंह, श्यामसुंदर यादव, उमेश सिंह, ईश्वरी यादव, नागेश्वर चौधरी, दीपक चौधरी, शशिकांत चौधरी, रवि नंदन चौधरी, सूरज चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >