कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. परियोजना के नोडल पदाधिकारी अशोक द्विवेदी और केंद्र संचालिका किरण राणा ने पौधरोपण कर प्रकृति सुरक्षा का संदेश दिया.
मरीजों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
परियोजना के नोडल पदाधिकारी अशोक द्विवेदी और लाल बहादुर सिंह द्वारा सदर अस्पताल के मरीजों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना द्वारा देश के सभी केंद्रों में एक सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवारा का आयोजन कर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में किसान गोष्ठी का आयोजन, 93 किसानों ने लिया हिस्सा; 7 प्रगतिशील किसान सम्मानित
1 सितंबर को दिलायी गयी स्वच्छ भारत की शपथ
पखवारा के पहले दिन एक सितंबर को स्वच्छ भारत का शपथ दिलायी गयी. दो सितंबर को कार्यालय या केंद्रों में बैनर या स्टैंडी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. तीन सितंबर को केंद्र की साफ-सफाई और सात सितंबर को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. आठ सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
15 सितंबर को होगा सेमिनार
नौ सितंबर को सरकारी अस्पताल और जन औषधि केंद्र में साफ-सफाई, 11 सितंबर को सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई और 14 सितंबर को स्वच्छता पर निबंध लेखन, हेल्थ चेकअप कराया जायेगा. वहीं 15 सितंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाना है. मौके पर अजीत कुमार, रौनक कुमार व स्कूली बच्चे मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: झुमरीतिलैया में चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ, राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुए श्रद्धालु
