कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को बागीटांड़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. मतदान कर्मियों के लिए अलग-लग कमरों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही आवंटित स्थल पर पहुंच कर स्थान ग्रहण करने, मतदान संबंधी सामग्री प्राप्त करने और चेकलिस्ट से सामग्रियों का मिलान कैसे किया जाये, इस पर विस्तार से समझाया गया. इसके अलावा मतदान से संबंधित सभी प्रपत्रों को भरने, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति ,बीएलओ द्वार हेल्प डेस्क की जानकारी दी गयी. साथ ही मतदान कर्मियों को मतपेटी खोलने व बंद करने आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षक के रूप में रामचंद्र ठाकुर, रविकांत कुमार रवि, अश्विनी तिवारी, नरेश प्रसाद यादव, सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, उमेश कुमार सिन्हा, दिलीप वर्णवाल, संजय कुमार सुमन, राजेश्वर पांडेय, विवेक रंजन, प्रेम कुमार, दिनेश गोप आदि मौजूद थे.
नगर निकाय चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
Copied link
प्रशिक्षकों द्वारा मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी गयी.