कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी जामसोती नाला के समीप ट्रेलर और कार की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान 30 वर्षीय गुलशन कुमार (पिता भूषण), 30 वर्षीय राजन कुमार (पिता करो सिंह), रोशन कुमार, मोहित कुमार, कन्हैया कुमार (सभी ग्राम मलिकपुर राजगीर) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कार बिहार से रजरप्पा की तरफ जा रही थी, जो कोडरमा घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गयी, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गये. आनन फानन में घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. वहां राजन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
ट्रेलर व कार में टक्कर, चार लोग घायल, एक गंभीर
कार बिहार से रजरप्पा की तरफ जा रही थी
