विस्थापित अधिकार मोर्चा में निकला मशाल जुलूस

इस दौरान डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गयी.

जयनगर. डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा द्वारा आठ अप्रैल को केटीपीएस के गेट नंबर एक के समक्ष होने वाले विशाल प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को फोरलेन चौक से केटीपीएस मुख्य द्वार तक मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. जुलूस में भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम, उदय द्विवेदी, महेश प्रसाद सिंह, विजय पासवान, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, छोटू यादव, कृष्ण यादव, अरविंद यादव, पंकज यादव, देवनारायण साव, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, गणपत यादव, ब्रह्मदेव साव, अर्जुन यादव, रामजी प्रसाद, विनोद पासवान, मकसूद अंसारी आदि शामिल थे.

मनरेगा को कमजोर करने की हो रही है कोशिश: कांग्रेस

डोमचांच . मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद एवं बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की. संचालन गणेश पांडेय ने किया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मनरेगा एक्ट गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन इसे केंद्र सरकार द्वारा लगातार कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. अनंत मेहता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा. कार्यक्रम को लीलावती मेहता, अजय कृष्ण, सरोज मेहता, मन्नाराम, अर्जुन साहू, बाल गोविंद पांडे, रफीक मियां, सुधीर मेहता, शिव रतन शर्मा (पप्पू), आशीष मेहता सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >