मरकच्चो: कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के केतरुसिंघा गांव में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की पहचान रंजीत यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के रूप में हुई है.
घर के पास ही खेल रहा था, तभी वाहन की चपेट में आया बच्चा
जानकारी के अनुसार, ऋषभ अपने घर के पास ही खेल रहा था. इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के वाहन से उसे ठोकर लग गयी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने आनन फानन में बच्चे कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
