जयनगर. ग्राम नईटांड में एक परिवार रहस्यमयी आग की घटनाओं से इतना परेशान हो गया कि उन्हें अपना घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे शरण लेनी पड़ी. पीड़ित गीता देवी का कहना है कि घर के अलग-अलग हिस्सों में अचानक आग लग जाती है-कभी बच्चों के सिरहाने लपटें उठती हैं, तो कभी पलंग के भीतर से धुंआ निकलने लगता है. मंगलवार की रात घर में रखे कपड़े अचानक जलकर राख हो गये. इस भयावह स्थिति ने परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया.
परिवार का दावा है कि यह सामान्य आगजनी जैसी घटना नहीं है. उनका कहना है कि अलमारी से नगदी और जेवरात भी रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे हैं.वर्तमान में गीता देवी, विकास पासवान, सपना देवी, आकाश पासवान, करीना देवी, उज्जवल पासवान, गंगोत्री देवी, रिषभ कुमार और रियान कुमार घर के बाहर रह रहे हैं. इस रहस्यमयी आग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और चर्चा का विषय बन गयी है.हस्मयी आग से परिवार परेशान, घर के बाहर ली शरण
हस्मयी आग से परिवार परेशान, घर के बाहर ली शरण
