बजट से विकसित भारत का सपना पूरा होगा : डॉ़ नीरा

डॉ नीरा ने जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार लगातार जनहित में बड़े फैसले ले रही है.

कोडरमा. केंद्रीय बजट से विकसित भारत का सपना पूरा होगा. देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की उदाहरण निर्मला सीतारमण जैसी वित्त मंत्री मिली हैं, जिन्होंने अपना 9वां बजट पेश किया. ये बातें कोडरमा की भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव ने कही हैं. डॉ नीरा ने जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार लगातार जनहित में बड़े फैसले ले रही है. बजट देश के विकास और सुधारों को गति देने वाला है. बजट में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर निर्माण के प्रावधान किये गये हैं. वहीं बायोफार्मा सेक्टर, नॉलेज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए हेल्थ एडवांसमेंट पर जोर दिया गया है, यह बायोफार्मा स्ट्रेटेजी हेल्थकेयर में भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >