कोडरमा. नटराज कला केंद्र में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं व छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. महिलाओं ने रंगारंग जुम्बा डांस, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंचीं, जिससे पूरा माहौल तीज के रंग में रंग गया. तीज गीतों पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया.
नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और भारतीय त्योहारों व संस्कृति को उत्साह के साथ मनाना है. उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशी और उमंग लेकर आये.
कार्यक्रम में नेहा, प्राची भदानी, रेखा वर्णवाल, निक्की, सुविता अग्रवाल, रश्मि एकघरा, दीपा भदानी, रीतू, सुमन और अजना भदानी आदि शामिल रहीं.
