झुमरीतिलैया. पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमेटी की बैठक पानी टंकी स्थित रंजीत पासवान के आवास पर हुई. अध्यक्षता शिक्षक भीमलाल पासवान ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव भुवनेश्वर पासवान ने किया. बैठक में इस वर्ष भी 12 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सामाजिक संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने पर चर्चा की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पासवान, अर्जुन पासवान, विजय पासवान, रंजीत पासवान, चंद्रदेव प्रसाद, राजकुमार पासवान, मुकेश पासवान, रवि पासवान, मुकेश पासवान, संतोष पासवान, उमेश पासवान, कंचन पासवान आदि मौजूद थे.
प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई को
पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमेटी की बैठक
