कोडरमा. राजकीय उत्क्रमित मवि हेठटोला डोमचांच में समारोह आयोजित कर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्रा संध्या कुमारी ने इस परीक्षा में कोडरमा जिले में सेकेंड टॉपर होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है. वहीं छात्रा आर्या पांडेय ने मेडल प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है. उल्लेखनीय है कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस विद्यालय से कुल आठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. संध्या कुमारी को जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जायेगा. इस सफलता पर प्रधानाध्यापक राजू धोबी, सहायक अध्यापिका कुमारी पूनम, रेखा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मनोरमा कुमारी सहायक अध्यापक नंदकिशोर शर्मा व अंबिका दास तथा कंप्यूटर शिक्षिका सुनैना कुमारी ने बच्चों को बधाई दी है.
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल विद्यार्थी सम्मानित
छात्रा संध्या कुमारी ने इस परीक्षा में कोडरमा जिले में सेकेंड टॉपर होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है
