: पोस्टर, पेंटिंग व कहानी लेखन प्रतियोगिता होगी कोडरमा. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 मई से 26 जून 2026 तक ऑनलाइन व डिजिटल माध्यम से पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता का उद्देश्य तंबाकू व निकोटीन उत्पादों के प्रति उद्योगों की रणनीतियों को उजागर करना और युवाओं में जागरूकता बढ़ाना है. प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं. प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि चार्ट पेपर पर तैयार कर ई-मेल dlokoderma11@gmail.com अथवा व्हाट्सअप नंबर 9470317083 पर भेजनी होगी. प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, पिता का नाम, पता, कक्षा, मोबाइल नंबर और विद्यालय का नाम देना अनिवार्य होगा. प्रविष्टि का आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अलावा 10 उत्कृष्ट प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए प्रविशिष्ट आमंत्रित
पोस्टर, पेंटिंग व कहानी लेखन प्रतियोगिता होगी
