मेसौंधा बिरहोर टोला में लगाया गया विशेष शिविर

जन्म प्रमाण पत्र, आधार व श्रम कार्ड बनाये गये

जन्म प्रमाण पत्र, आधार व श्रम कार्ड बनाये गये जयनगर. नयीटांड़ पंचायत अंतर्गत मेसौंधा बिरहोर टोला में प्रखंड प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाया गया, जहां बिरहोरों को ऑन द स्पॉट सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया गया. शिविर में जन्म प्रमाण पत्र बनाये गये. वहीं 12 आधार कार्ड तैयार किये गये. 12 पात्र लोगों का श्रम कार्ड बनाया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 32 लोगों को ओपीडी पंजीकरण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयी. 16 लोगों की हाइपर टेंशन व डाइबिटीज जांच तथा 30 लोगों की मलेरिया शुगर व एचआइवी जांच की गयी, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी. टीबी जांच के लिए 12 लोगों को सैंपल इक्कठा किया गया, जबकि दो लोगों का राशन कार्ड आवेदन प्राप्त किया गया. बिरहोर परिवार के बीच कंबल व स्वेटर का वितरण किया गया. इसके अलावा सरकारी कई और सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, मुखिया किशोर साव, पंचायत सचिव देवनारायण गोप, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शोएब खान, अशोक कुमार, विवेक कुमार, रोहित कुमार, सुभाष कुमार पासवान, इरशाद आलम, उमाशंकर यादव, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, मुकेश कुमार यादव, रामेश्वर बिरहोर, रूनिया बिरहोर, दीपक बिरहोर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >