आंगनबाड़ी के समीप खड़े टेपों में किसी ने लगायी आग

टेंपो मालिक प्रभु राम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में यह सवारी टेंपो को खरीदा था.

डोमचांच. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में सक्षम आंगनबाड़ी के समीप खड़े एक सवारी टेंपो (जेएच12एच-5223) में रविवार की रात किसी ने आग लगा दी, जिससे टेंपों का काफी जल गया. उक्त टेंपो रविवार सुबह से ही आंगनबाड़ी के पास खड़ा था. टेंपो मालिक प्रभु राम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में यह सवारी टेंपो को खरीदा था. घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों ने दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया़ हालांकि तब तक वाहन काफी जल चुका था़ उन्होंने आशंका जतायी है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से पूर्व में हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया होगा़ उन्होंने डोमचांच पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >