कोडरमा के चाराडीह में बाइक हादसा, दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में छह घायल

रविवार को कोडरमा के चाराडीह में दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि पीछे से टक्कर मारने वाली बाइक का चालक नशे में हो सकता है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के समीप रविवार को दो बाइक की टक्कर में छह लोग घायल हो गये. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पीछे से बाइक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल तिलैया की ओर से कोडरमा की तरफ आ रही थीं. इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयीं.

हादसे में बदडीहा निवासी विजय दास (40), उनकी पत्नी बेबी देवी (38) और पुत्र आयरन कुमार (6), जबकि लोचनपुर निवासी गुड़िया देवी (48), अयनांश कुमार (6) और दीपक रजक (29) घायल हुए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया.

नशे में वाहन चलाने की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, पीछे से टक्कर मारने वाली बाइक का चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >