बोलेरो चोरी मामले में सिमडेगा पुलिस ने कोडरमा में दी दबिश

सिमडेगा पुलिस ने कोलेबेरा थाना क्षेत्र में हुई बोलेरो चोरी के मामले में कोडरमा के तिलैया में छापेमारी की है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

कोडरमा: सिमडेगा जिले के कोलेबेरा थाना क्षेत्र से हुई बोलेरो चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में सिमडेगा पुलिस की टीम बीते शुक्रवार को कोडरमा पहुंची. इस दौरान पुलिस की टीम ने झुमरीतिलैया समेत कई स्थानों पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई.

जानकारी के अनुसार, कोलेबेरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो की तलाश में सिमडेगा पुलिस लगातार जांच कर रही है. इसी क्रम में जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस कोडरमा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तिलैया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छानबीन की.

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक किसी गिरफ्तारी या चोरी हुई बोलेरो की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच जारी है और चोरी की गई बोलेरो तथा घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >