बाल-विवाह के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान

जन-जागरूकता, शपथ ग्रहण व हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी.

कोडरमा. बाल विवाह उन्मूलन के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण शाखा व चाइल्ड राइट्स संगठन एसोसिएशन फॉर वालेंट्री एक्शन की ओर से जन-जागरूकता, शपथ ग्रहण व हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी. सोमवार को कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के मुखिया, शिक्षक, धर्मगुरु, समाजसेवी तथा विभिन्न गांवों के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए. अभियान के माध्यम से लोगों को बाल-विवाह के दुष्प्रभाव, इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़नेवाले नकारात्मक असर तथा इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गयी. साथ ही सामूहिक शपथ और हस्ताक्षर अभियान के जरिये बाल विवाह के प्रति शून्य सहनशीलता का संदेश दिया गया. जिला समाज कल्याण शाखा एवं एसो ने आमलोगों से अपील की है कि वे इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़कर बाल विवाह मुक्त टोला, गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देते हुए नैतिक जिम्मेदारी निभायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >