चंदवारा (कोडरमा): ढाब गांव में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतका की पहचान ढाब निवासी रामचंद्र यादव की सात वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, चंदवारा से पांडेयबारा की ओर जा रहा एक ऑटो (जेएच 12 एल-1196) ढाब गांव के समीप अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी सोनम कुमारी को टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. ऑटो में खाद लदा था, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गया.
ये भी पढ़ें- रानीश्वर में लकड़ी माफियाओं की नजर, नियमित काटे जा रहे हरे-भरे पेड़
