झुमरीतिलैया नगर परिषद : अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन

नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन भी उमड़ी भीड़

चुनाव. नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन भी उमड़ी भीड़, आज नामांकन का अंतिम दिन झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन प्रखंड मुख्यालय कोडरमा में मंगलवार को भी भारी गहमा गहमी रही. अध्यक्ष पद के साथ ही विभिन्न 28 वार्ड से पार्षद पद के लिए नामांकर दाखिल करने को लेकर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. इस दौरान समर्थक ढोल नगाड़ा के बीच अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे. मंगलवार को झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कुजुर के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इसमें राजेंद्र कुमार जायसवाल, सुमन कुमार उर्फ विक्की यादव, कामेश्वर महतो, दिलीप प्रसाद वर्मा, निवर्तमान उपाध्यक्ष संतोष कुमार, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, सुषमा सुमन शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में कामेश्वर महतो, दिलीप प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार व सुषमा सुमन ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया, जबकि एक दिन पूर्व नामांकन करने वाले मनोज कुमार यादव ने मंगलवार को दूसरे सेट का नामांकन दाखिल किया. इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 11 नामांकन प्रपत्र दाखिल हो चुका है. बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर चार फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है. ऐसे में इस दिन बचे हुए सभी दावेदार नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे. जुलूस निकाल नामांकन करने पहुंचे, पर नहीं हो सका दाखिल नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी मुकेश कुमार का नामांकन कागजात अधूरा रहने की वजह से दाखिल नहीं हो पाया. हालांकि, इससे पहले मुकेश कुमार जुलूस की शक्ल में अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. वे नामांकन के लिए कार्यालय के अंदर भी गये, पर कागजात में कुछ त्रुटि की वजह से नामांकन दाखिल नहीं हो सका. मुकेश ने बताया कि वे चार फरवरी को नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे. प्रत्याशियों ने गिनायी प्राथमिकताएं, किये दावे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के बाद राजेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि जनता का समर्थन मिला, तो शहर का चहुंमुखी विकास किया जायेगा. शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं सुमन कुमार ने कहा कि शहर में जल निकासी के साथ रोड, नली-गली को दुरुस्त किया जायेगा. शहर में सफाई का हाल बुरा है. इसे सुधारा जायेगा. अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा सुमन ने कहा कि मैं वर्षों से जनता के बीच रही हूं. लोगों का समर्थन मिला तो शहर की तस्वीर बदली जायेगी. वहीं संतोष कुमार ने कहा कि मैं पहले भी जनता की सेवा कर चुका हूं. इस बार अगर जनता अध्यक्ष चुनती है, तो शहर का संपूर्ण विकास किया जायेगा. इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों में कामेश्वर महतो, दिलीप कुमार वर्मा व वीरेंद्र प्रसाद वर्मा ने भी शहर का संपूर्ण विकास करते हुए सुविधाओं में इजाफा करने का दावा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >