कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के सात विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है. सफ़ल विद्यार्थियों में सत्यम मोदी, आदर्श नितेश चंद्रा, मिष्टी पंडित, श्रुति कुमारी, स्नेहा कुमारी, अक्षिता पंडित तथा अनामिका आनंद शामिल हैं. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी लगन, शिक्षकों के समर्पित प्रयास तथा अभिभावकों के सतत सहयोग को देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा. विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल चिकित्सा जीवन की मंगलकामना की.
नीट में डीएवी पब्लिक स्कूल के सात विद्यार्थी सफल

नीट में डीएवी पब्लिक स्कूल के सात विद्यार्थी सफल
Copied link
कोडरमा के पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल के सात विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।