मलेरिया की रोकथाम को लेकर जांच शिविर

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

कोडरमा. राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मरकच्चो प्रखंड के ग्राम तेलिया मारण (बिरहोर टोला) में बुखार पीड़ितों के लिए मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. वहीं जयनगर प्रखंड अंतर्गत रूपायडीह में आयोजित मलेरिया जांच कैंप में कुल 86 बुखार पीड़ितों की रक्त जांच की गयी. हालांकि कोई भी मलेरिया संक्रमित नहीं मिला. इसके अलावा चंदवारा के बेंदी गांव में आइआरएस कार्यक्रम के तहत मलेरिया से बचाव को लेकर घरों में छिड़काव किया गया. सतगावां प्रखंड के अंगार उच्च विद्यालय में मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया. ग्रामीणों को बताया गया कि जागरूकता ही बचाव है. अपने आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखें. बुखार पीड़ितों के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की मुफ्त जांच उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >