सत्यम ने नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2321 प्राप्त किया

झुमरीतिलैया के सत्यम मोदी ने नीट यूजी परीक्षा में 640 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2321 हासिल की है। जानिए उनकी सफलता की प्रेरणादायक कहानी।

झुमरीतिलैया : शहर के गौशाला रोड निवासी एवं होटल व्यवसायी संतोष मोदी के पुत्र सत्यम मोदी ने नीटू यूजी में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. सत्यम ने परीक्षा में 640 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2321 हासिल की है. सत्यम की इस सफलता के पीछे वर्षों का कठिन संघर्ष और निरंतर मेहनत रही.

उन्होंने बताया कि पहला प्रयास वर्ष 2025 में किया था, लेकिन मनचाही सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने हार नहीं मानी. इसके बाद दोबारा पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी की और कोटा में रहकर पढ़ाई करते हुए वर्ष 2026 में दोबारा परीक्षा दी.

आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने शानदार रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा लिया. सत्यम ने बातचीत के दौरान कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, नियमित पढ़ाई, सही रणनीति, आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही. उन्होंने नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ें.

वहीं सत्यम के पिता संतोष मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए उसे कोटा भेजा और हरसंभव सहयोग किया. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि मेरे पूरे खानदान में मेरा बेटा पहला सदस्य है, जिसने डॉक्टर बनने का सपना साकार किया है. सत्यम मोदी की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >