झुमरीतिलैया. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में संस्कृत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत खुशी और उनके समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई. इसके बाद ग्लोरिया और समूह ने श्लोक उच्चारण किया, जबकि साक्षी और समूह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.
संस्कृत की विशेषताओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत
प्रत्युषा ने संस्कृत भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे. वहीं, जैनब ने संस्कृत से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की. आरवी के नेतृत्व में संस्कृत क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से संस्कृत भाषा की विशेषताओं और उसके महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: तीन दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद किया
संस्कृत हमारी संस्कृति और संस्कारों की जननी
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और संस्कारों की जननी है. उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत का अध्ययन करने तथा इसके आदर्शों और जीवन-मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृत शिक्षक सूर्यकांत मिश्रा, गिरजा शंकर पात्रो, निधि अंबष्ट और निशु कुमारी का विशेष योगदान रहा.
