संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बना रोटरी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने झारखंड पब्लिक स्कूल को 47 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया.

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले गये रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सीएच हाई स्कूल मैदान में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया. इसमें संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने झारखंड पब्लिक स्कूल को 47 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया. पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए रोटरी कोडरमा के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, संरक्षक महेश दारूका और जेएससीए आजीवन सदस्य अनिल पांडेय ने कहा की खिलाड़ियों के लिए इतना बेहतर मंच कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन उपलब्ध कराता है, यह काबिले तारीफ है. केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि बेहतर खेलनेवाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयत्न किया जायेगा. मनोज सहाय पिंकू और कृष्णा बरहपुरिया ने कहा कि कोडरमा जिले में खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए हम सब कृत संकल्प है. रोटरी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार और सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन का यह प्रयास वर्षों से रहा है. संचालन अधिवक्ता जय कुमार पांडेय ने किया. मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, अनिल पांडेय, कृष्णा बरहपुरिया, डॉ उपेंद्र भदानी, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, विनोद विश्वकर्मा, रोटरी के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, सचिव संदीप सिन्हा, संरक्षक सुरेश जैन, महेश दारूका, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन आर्य, आशीष खेता, पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार, सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मनोज सिंह, चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल के डायरेक्टर तौफिक हुसैन, झारखंड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव विशाल सिंह, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, विशाल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, तहसीन हुसैन, मुकेश प्रभाकर, विवेक पांडेय, अभिराज गौतम, अजय राणा, पंकज सिंह, राजू रंजन सिन्हा, सुशांत वर्मा सहित सैंकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने 29.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 184 रन बनाये. इसमें रंजन ने 35 रन, मयंक ने 26 रन, रंजन ने 21 रन और अभिजीत ने 19 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल की ओर से अभिनव और प्रिंस ने दो दो विकेट तथा अश्विन अयान और अमन ने एक-एक विकेट लिया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी झारखंड पब्लिक स्कूल की टीम 28.2 ओवर में 137 रन ही बना सकी. फरहान ने 58 रन, अश्विन ने 17 रन और प्रिंस ने 11 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आदर्श यादव और रमेश ने तीन-तीन विकेट तथा आदर्श कुमार ने दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच रमेश कुमार को दिया गया. अंपायर सुरेंद्र प्रसाद और बसंत कुमार तथा स्कोरर सत्यम थे. मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन झारखंड पब्लिक स्कूल के प्रिंस कुमार को दिया गया. बेस्ट बॉलर सेक्रेड हार्ट स्कूल के रजनीश कुमार को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >