रूपायडीह में 26 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, छात्रों के चेहरे में दिखी खुशी

जयनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 26 छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई। शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास।

जयनगर: प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत वर्ग आठ के 26 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि मुखिया गणपत यादव एवं उपमुखिया चंदन कुमार ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपा.

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है. छात्र-छात्राओं से नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गयी.

मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष पवन यादव, सचिव पंकज कुमार, शिक्षक सुरेंद्र कुमार ठाकुर, शक्ति कुमार दास, विजय कुमार साव, विनोद शर्मा, रंजीत कुमार, आदित्य शुभम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, अभिभावक मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >