झुमरीतिलैया. सावन माह के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के बाईपास रोड स्थित बाबा निवास शिव वाटिका में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस दौरान एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों का समाहित रुद्राभिषेक कराया गया. धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
12 जोड़ों ने विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक
रुद्राभिषेक के लिए 12 जोड़े अपने परिजनों के साथ विधिवत यजमान के रूप में बैठे. सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया. पूजा के दौरान मंत्रोच्चार और भगवान शिव की आराधना से पूरा शिव वाटिका परिसर भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
कई वर्षों से हो रहा है सामूहिक आयोजन
शिव वाटिका के संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि सावन के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक साथ भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक करने का अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. इस दौरान सामूहिक रूप से पूजा और रुद्राभिषेक करने का भी धार्मिक महत्व है.
ये भी पढ़ें: मोदी वर्णवाल महिला समिति कोडरमा की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया सावन महोत्सव
रुद्राभिषेक में ये रहे यजमान
रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में सुजीत लोहानी और सोनी लोहानी, शशि लोहानी और सुधा लोहानी, रंजीत एकघरा और बबीता एकघरा, संदीप लोहानी और स्वाति लोहानी, रितेश लोहानी और रितिका लोहानी, रंजीत कुमार और ऊषा देवी, मनीष पहाड़ी और खुशबू पहाड़ी, गौतम वैशखियार और जूली देवी, अनिल एकघरा और अनुराधा एकघरा, राजा चौरसिया और सुनीता देवी, बिनोद चौरसिया और पलक चौरसिया, पप्पू भदानी और नेहा भदानी, नितिन मिश्रा और प्रीति रानी मिश्रा, वेद प्रकाश भदानी और ज्योति भदानी, रणधीर कपसिमें और बबीता देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम में अनीता भदानी, इंदुनिता देवी, अमृत कुमार, पूनम सेठ समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें: झुमरीतिलैया : मारवाड़ी युवा मंच की बहनों ने सीआइएसएफ जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
