नकली पुलिस बन लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

यात्री को कब्जे में लेकर लूटपाट करने के मामले का खुलासा

उदभेदन. यात्री को कब्जे में लेकर लूटपाट करने के मामले का खुलासा कोडरमा . तिलैया पुलिस ने क्षेत्र में नकली पुलिस बन लूटपाट व ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव (पिता स्व अशोक राम, निवासी रामलखन सिंह यादव कॉलेज के सामने शिव मंदिर के पास तिलैया) के रूप में हुई है. आरोपी के पास से बाइक यूपी-52बीई-5306 के अलावा एक हजार नकद, पुलिस की वर्दी, पिस्टल का कवर, पुलिस की टोपी, हथकड़ी चाबी सहित झारखंड सशस्त्र वाहिनी का आइडी कार्ड, विराट कुमार नाम का नेम प्लेट आदि बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के अनुसार, गत दिन कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री को पुलिस होने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कब्जे में लिया. पुलिस का स्टीकर लगे बाइक पर बैठा कर उसे सुनसान स्थान पर ले गया. वहां उससे दो हजार रुपये व काजू का एक पैकेट छीन लिया था. घटना को लेकर मिथिलेश कुमार (पिता रामअवतार तांती, निवासी धानावा, थाना रूपय, जिला नवादा) के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. मामले का उद्भेदन करने के लिए तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र दस घंटों के अंदर आरोपी गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव को गिरफ्तार किया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फूड डिलीवरी का काम करने के दौरान अधिक पैसे कमाने की लालच में नकली पुलिस का वेश बनाने के लिए अपनी बाइक पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर लगा लिया. पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट, पुलिस का जूता, टोपी, मैगजीन पाउच, पिस्टल कवर, झारखंड सशस्त्र वाहिनी का आइडी कार्ड, दो हथकड़ी चाभी सहित अपने नेम प्लेट पर छद्म नाम विराट कुमार बनवा लिया. इसके बाद पुलिस होने का झांसा देकर अपराध करने लगे. एक दो माह पूर्व सुभाष चौक के नजदीक पीडब्ल्यूडी के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस का झांसा देकर एक अंगूठी ले लेने की बात को भी स्वीकार किया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक कृष्णकांत कुमार यादव व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >