कोडरमा. एकल अभियान अंचल कोडरमा के संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग पारहो पंचायत भवन में संपन्न हुआ. बैठक में पिछले माह किये गये कार्यों की समीक्षा अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार द्वारा की गयी. इस दौरान तीन घंटे विद्यालय संचालन, गंगा दशहरा कार्यक्रम, बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति, ग्राम समिति की बैठक एवं दीवार लेखन सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली गयी. बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी. निर्णय लिया गया कि पांच जून को विद्यालय ग्राम में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा. मौके पर हीरामन कुमार यादव, रंजीत यादव, वीरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, सुनीता देवी, रिंकू देवी, नीलम देवी, किरण देवी, सोनी देवी, बृंदा देवी, सुमित्रा देवी, इंदु देवी, प्रमिला देवी, मीना देवी, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी कुमारी, इंदिरा कुमारी, मोनम कुमारी, मधु कुमारी आदि मौजूद थीं.
आचार्य अभ्यास वर्ग में कार्यों की समीक्षा
मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग पारहो पंचायत भवन में संपन्न
