निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन में तेजी लायें कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में आधार नामांकन, सत्यापन एवं अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये. उन्होंने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन में तेजी लाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधार किटों को अविलंब सक्रिय करने का निर्देश दिया. साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों, जिन्होंने नया आधार बनवाने हेतु पंजीकरण कराया है, उनके आवेदनों का प्रखंड स्तर पर शीघ्र भौतिक सत्यापन कर अनुमोदन सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके अतिरिक्त आदिम जनजाति समुदाय के छूटे हुए सभी व्यक्तियों का आधार नामांकन कराने का निर्देश दिया गया. जल संरक्षण एवं जल भागीदारी से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों, माइनर इरिगेशन, पीएचईडी एवं मनरेगा विभाग को निर्देश दिया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्मित सभी जल संरक्षण संरचनाओं की जीएसजेवी 2.0 पोर्टल पर प्रविष्टि कर उनकी जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाये. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ यूआईडी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >